सरकार के लिए चिंता का विषय है लड़कियों का कम उम्र में मां बनना: हर्षवर्धन

सरकार के लिए चिंता का विषय है लड़कियों का कम उम्र में मां बनना: हर्षवर्धन

सेहतराग टीम

देश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने देश में बाल विवाह और इस कारण कम उम्र में गर्भधारण के कारण महिलाओं की बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं को सरकार के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया है।

हर्षवर्धन ने शनिवार को किशोरों के स्वास्थ्य विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्तित्व के विकास में किशोरावस्था के महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए इस आयु वर्ग के लोगों के विकास पर उपयुक्त ध्यान देने से ही देश की युवा शक्ति को भविष्य के लिए उपयोगी बनाया जा सकता है।

उन्होंने देश के कुछ इलाकों में अभी भी बाल विवाह और कम उम्र में गर्भधारण की सूचनाएं मिलने को सरकार के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि इसका एकमात्र समाधान यही है कि युवाओं को इस दिशा में जागरूक बनाया जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसके लिए देश में प्रभावी तौर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने इस दिशा में राज्यों से सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इस अभियान में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है और इस तरह की कार्यशालाएं इस मकसद को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। कार्यशाला का आयोजन मंत्रालय के सहयोग से सामाजिक क्षेत्र के संगठन ऑब्जर्वर रिसर्च फांउडेशन ने किया।

 

इसे भी पढ़ें-

डॉ. हर्षवर्धन ने बांटे यूएचसी अवार्ड्स

देश में बिकने वाला बोतलबंद पानी भी डब्लूएचओ मानकों के अनुरूप नहीं

10 प्रतिशत से अधिक वयस्क मानसिक समस्याओं के शिकार

एम्स के साथ धोखा, बैंक से 12 करोड़ उड़ाये

छह लाख डॉक्‍टरों की कमी पांच वर्ष में कैसे पूरी होगी मंत्री जी?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।